Rajasthan Police ने अपने Twitter हैंडल पर क्यों लिखा-'जी ललचाए, रहा ना जाए, जाने नहीं देंगे तुम्हें?

जयपुर, 22 जुलाई। 'आजमन में विश्वास अपराधियों में भय' के ध्येय वाक्य वाली राजस्थान पुलिस का​फी क्रिएटिव भी है। इसकी बानगी सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। बॉलीवुड फिल्मों के फेमस डायलॉग को फन्नी अंदाज में राजस्थान पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

rajasthan Police

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आईपीएस अजयपाल लांबा कहते हैं कि फिल्मों के फेमस डायलॉग अक्सर लोगों की जुबान पर रहते हैं। राजस्थान पुलिस द्वारा उसी डायलॉग की तर्ज पर लोगों को सुरक्षा, शांति व नियमों की पालना के लिए संदेश दिया जा रहा है। बीते तीन साल से जारी इस मुहिम का अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है।

आइए देखते हैं राजस्थान पुलिस की कुछ फन्नी पोस्ट

1. ना दूल्हे का सेहरा लगेगा सुहाना, ना दुल्हन का चेहरा लगेगा दीवाना

1. ना दूल्हे का सेहरा लगेगा सुहाना, ना दुल्हन का चेहरा लगेगा दीवाना

लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक करने के लिए 19 जुलाई को की गई इस पोस्ट के साथ लिखा है कि 'जो करते हैं अपने बच्चों की परवाह, वो नहीं करवाते उनका बाल विवाह। बाल विवाह का करें विरोध, बचाएं मासूमों का बचपन। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार यह कानूनन अपराध है। ना दूल्हे का सेहरा लगेगा सुहाना, ना दुल्हन का चेहरा लगेगा दीवाना। बाल विवाह करवाया तो जाना पड़ेगा जेल।

2. रिश्ते में तो हम तुम्हारे मददगार लगते हैं

2. रिश्ते में तो हम तुम्हारे मददगार लगते हैं

अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह के डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं' को राजस्थान पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर बताने के लिए किया है। लिखा कि 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है सुरक्षा का शहंशाह। अपराधी कोई भी हो, बिना डरें नम्बर डायल करो 100/112 राजस्थान पुलिस आपकी Help के लिए सदैव है तत्पर।

3. जाने नहीं देंगे तुम्हें

3. जाने नहीं देंगे तुम्हें

​आमिर खान की फिल्म 'थ्री ईडियट्स' में अपने दोस्त को स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया जाता है तब 'जाने नहीं देंगे तुम्हें' गाना बजता है। उसी की तर्ज पर राजस्थान पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस को कॉल करने के लिए जागरूक किया है। लिखा कि 'सड़क हादसे में घायल होने वालों की मदद करने में न हिचकिचाएं। बस 108 पर कॉल लगाएं और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं। आपकी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है।

 4. सारा शहर हमें सीनियर सिटीजन हेल्प लाइन के नाम से जानता है

4. सारा शहर हमें सीनियर सिटीजन हेल्प लाइन के नाम से जानता है

फ़िल्म कालीचरण के डायलॉग 'सारा शहर मुझे लायन के नाम से जानता है' पर फन्नी पोस्ट करते हुए राजस्थान पुलिस ने लिखा कि 'ताउम्र हमारी देखरेख करने वाले बुजुर्गों को होती है हमारी जरूरत। राजस्थान पुलिस है तैयार, आप भी दें हमारा साथ तो बनेगी बात। सीनियर सिटीजन को हो परेशानी तो हेल्पलाइन 14567 पर दें जानकारी।

 5. ये साइबर हेल्पलाइन है कातिया...

5. ये साइबर हेल्पलाइन है कातिया...

फिल्म घातक में सन्नी देओल का फेमस डायलॉग 'ये मजदूर का हाथ है कातिया, लोहा पिघला कर उसका आकार बदल देता है' इसी तर्ज पर राजस्थान पुलिस ने लिखा कि 'ये साइबर हेल्पलाइन है कातिया अच्छे अच्छे क्रिमिनल्स को सबक सीखा देती है। साथ ये भी लिखा कि 'एक लापरवाही आपको बना सकती है। साइबर फ्रॉड का शिकार। बरतें सावधानी, अनजाने Link पर Click ना करें। किसी से OTP या Password शेयर ना करें। अगर हो ठगी तो 1930 नम्बर पर जानकारी दें।

 6. डोंट अंडर एस्टीमेट पावर ऑफ 1098

6. डोंट अंडर एस्टीमेट पावर ऑफ 1098

फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के डायलॉग 'डोंट अंडर एस्टीमेट पावर ऑफ कॉमन मैन' का इस्तेमाल राजस्थान पुलिस ने चाइल्प हेल्पलाइन के लिए किया है। लिखा-बसों की सुरक्षा के लिए एक कॉल ही काफी है। अब बच्चा-बच्चा जानता है चाइल्ड हेल्पलाइन की ताकत। 1098 नम्बर पर कॉल करते ही मिलती है मदद। किंग से लेकर क्वीन तक, अब सभी को याद रखनी है ये बात।

 7. जी ललचाए रहा ना जाए...

7. जी ललचाए रहा ना जाए...

हनीट्रैप के बढ़ते मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राजस्थान पुलिस ने टॉफी के एक विज्ञापन की टैगलाइन का इस्तेमाल किया। लिखा-जी ललचाए रहा ना जाए। तो रहिए थोड़ा अलर्ट। कहीं हनीट्रैप में ना फंस जाए।खूबसूरती और मीठी बातों का मायाजाल पड़ सकता है भारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+