लॉकडाउन में राजस्थान पुलिस की बल्ले-बल्ले, 45 दिन में जुर्माने से वसूले 5 करोड़ 10 लाख रुपए

जयपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन घोषित है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है। लॉकडाउन से भले ही हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ा हो, मगर यह अवधि राजस्थान पुलिस को मालामाल कर गई। महज 45 दिन में राजस्थान पुलिस झोली में 5 करोड़ दस लाख रुपए आ गए।

Rajasthan Police recovered Rs 5 crore 10 lakh from fine in 45 days of lockdown

दरअसल, 25 मार्च से लॉकडाउन लागू होने के साथ ही राजस्थान पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती दिखानी शुरू कर दी गई थी। राजस्थान में लॉक डाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 5 हजार 600 लोगों के खिलाफ 2 हजार 700 मामले दर्ज किए गए। कोरोना संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने वाले 280 आरोपियों के खिलाफ 199 मामले दर्ज किए गए। वहीं, लॉक डाउन और कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 14 हजार 400 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी के मामले में भी अब तक 121 मामले दर्ज किए गए। लॉकडाउन के चलते अब तक प्रदेश में एमवी एक्ट के तहत वाहनों के 2 लाख 84 हजार वाहनों के चालान काटे गए। 1 लाख 28 हजार वाहनों को जब्त किया इन वाहनों के मालिकों से 5 करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया।

राजस्थान एडीजी क्राइम बीएल सोनी ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों को लेकर पुलिस ने आमजन से मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+