बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों को राजस्थान पुलिस 'समाज का दुश्मन' पोस्टर देकर कर रही जागरूक
जयपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बावजूद राजस्थान में कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में राजस्थान पुलिस ने अनूठी मुहीम शुरू की है। राजस्थान में कोरोना वायरस के सोमवार शाम तक 29 मामले सामने आ चुके हैं। भीलवाड़ा व झुंझुनूं में इसका प्रकोप अधिक है। 22 मार्च से पूरे प्रदेश में लॉक डाउन भी है।

ऐसे में लॉक डाउन के नियमों का पालन नहीं करने और बेवजह घरों से बाहर निकलकर घूमने वालों को राजस्थान पुलिस की ओर से पोस्टर दिए जा रहे हैं, जिन पर लिखा है कि समाज का दुश्मन हूं और बिना काम के बाहर घुमूंगा के पोस्टर दिए।
राजस्थान पुलिस द्वारा जयपुर, जोधपुर, कोटा, रावतभाटा समेत प्रदेशभर में ये मुहीम चलाई जा रही है। पुलिस बिना कारण से बाहर निकलने वालों को ऐसे सोशल सजा दे रही है। जिसके बाद उन्हें वापस घर जाने के लिए भी कहा गया। इस सोशल सजा का असर देखने को मिला। रावतभाटा के सीआई रामरूप मीणा ने बताया कि सख्ती कर नहीं सकते। ऐसे में लोगों को शर्मिंदा किया जा रहा है। ताकि ऐसे में लोग इस भयावहता को समझें।
राजस्थान में 31 मार्च तक लॉकडाउन है। राज्य की सीमाएं भी बंद कर दी गई है। अब राजस्थान में आया-जाया भी नहीं जा सकता। वहीं जनता कर्फ्यू के अगले दिन सोमवार को लोग घरों से बाहर निकले। इनमें ज्यादातर लोग खरीदारी करते दिखाई दिए। सभी जरूरत का सामान जैसे फल, सब्जी और दूध की खरीदारी करते दिखे। इसके साथ पेट्रोल पंप पर भी लोगों की लाइन नजर आई।












Click it and Unblock the Notifications