दिल्ली की राह पर राजस्थान : 80 लाख उपभोक्ताओं को फ्री बिजली, 1.20 करोड़ को मिलेगी सब्सिडी
जयपुर, 01 अप्रैल। दिल्ली की 'आप सरकार' की राह पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार भी चल पड़ी है। गहलोत सरकार ने एक अप्रैल से फ्री बिजली बकी घोषणा की है। राजस्थान में शुक्रवार से 80 लाख उपभोक्ताओं को 50 यूनिट तक बिजली मुफ़्त मिलेगी। इन्हें बिजली बिल में स्थायी शुल्क, फ़्यूल सरचार्ज व इलेक्ट्रिसिटी डूयटी भी नहीं चुकानी होगी।

वहीं, अगर कोई उपभोक्ता 50 यूनिट से अधिक खर्च करता है तो सब्सिडी मिलेगी। 51 से 350 यूनिट तक स्लैब के अनुसार 487 से 780 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। हालांकि सब्सिडी के बाद भी हमारी यहां पड़ोसी राज्यों से महंगी बिजली मिलेगी।
यूं तो दिल्ली और पंजाब में भी फ्री बिजली मिल रही है, लेकिन दिल्ली में 200 यूनिट तक कोई बिल नहीं चुकाना पड़ता है। वहीं, पंजाब में 100 यूनिट तक खर्च करने पर 116.65 रुपए ही उपभोक्ता को चुकाने होते हैं।
राजस्थान में 425.25 रुपए के अलावा फ़्यूल सरचार्ज भी लगेगा। वहीं, पंजाब की मौजूदा सरकार ने तो 300 यूनिट तक फ्री बिजली का ऐलान किया है। अभी नवंबर 2021 से टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं को तीन रुपए प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी।
Recommended Video
बता दें कि राजस्थान के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक बिजली खर्च पर तीन रुपए प्रति यूनिट, 150 से 300 यूनिट तक दो रुपए प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलेगी। इससे अधिक खर्च करने पर स्लैब के हिसाब से फायदा होगा।
मीडिया से बातचीत में राजस्थान ऊर्जा विभाग के एसीएस सुबोध अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली खर्च के चार हजार 626 करोड़ रुपए व 1 हजार 475 करोड़ के फिक्स चार्ज की राहत मिलेगी। इलेक्ट्रीसिटी डयूटी के 194 करोड़ की राहत मिलेगी। जयपुर, अजमेर व जोधपुर डिस्कॉम को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications