Rajasthan : जन्माष्टमी के अवसर पर सचिन पायलट ने किए गोविंददेव जी के दर्शन, मंदिरों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त
जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जन्माष्टमी के मौके पर जयपुर के आराध्य देव गोविंददेव जी के दर्शन किए। सचिन पायलट गोविंद देव जी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने शीश नवाया और दर्शन लाभ प्राप्त किए। पायलट ने ठाकुर जी के दर्शन कर आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने उन्हें गले में दुपट्टा पहनाकर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्रदान किया। पायलट ने देश प्रदेश में खुशाली भाईचारे और अमन चैन की प्रार्थना की। सचिन पायलट के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी थे। पायलट ने इस मौके पर कोई राजनीतिक बयान देने से परहेज किया। जन्माष्टमी के मौके पर पर प्रदेश के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। कोरोना के बाद दर्शन के लिए उमड़ने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फ़ोर्स को अलर्ट किया गया है। डीजीपी एमएल लाठर ने सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

मंदिरों सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त
जन्माष्टमी के अवसर पर राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। दो साल बाद कान्हा के दर्शन के लिए उमड़ने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फ़ोर्स को अलर्ट किया गया है। खाटू श्याम जी मंदिर हादसे से सबक लेते हुए प्रमुख कृष्ण मंदिरों में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दर्शन के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। दर्शन के तुरंत बाद एग्जिट, मंदिर से दूर पार्किंग, एक जगह भीड़ जमा नहीं होने देने के प्रयास किए गए हैं। गोविंद देव जी के मंदिर में अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन के साथ सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। 10 मेटल डिटेक्टर से मंदिर में श्रद्धालुओं को एंट्री दी जा रही है। मंदिर प्रशासन ने बीमार और बहुत ज्यादा बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मंदिर में नहीं जाने की अपील की है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications