Rajasthan News: भाजपा के लिए आखिर क्यों जरूरी है राजस्थान चुनाव जीतना, जानिए पूरी वजह

राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के दोनों प्रमुख दलों सहित अन्य पार्टियां चुनावी समर में उतरने के लिए तैयार हैं। भाजपा के लिए राजस्थान में अशोक गहलोत कड़ी चुनौती बनकर उभरेंगे।

narendra modi

Rajasthan News: राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान में दोनों प्रमुख दल सहित अन्य पार्टियां चुनावी समर में उतरने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अपनी घोषणाओं से कांग्रेस को मजबूती देने का काम किया है। अशोक गहलोत राजस्थान में सरकार रीपीट करने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। भाजपा के शीर्ष नेताओं के राजस्थान में दौरे शुरू हो गए हैं। पीएम मोदी 31 मई में बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। राजस्थान में भाजपा का मुकाबला सीधे तौर पर कांग्रेस से होगा। राजनीति के जानकारों की मानें तो हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक चुनाव में हार के बाद बीजेपी के लिए राजस्थान जीतना जरूरी हो गया है। हालांकि राजस्थान में बीजेपी का मुकाबला अशोक गहलोत से होगा। पिछले कुछ समय में अशोक गहलोत ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन के बीच गहरी पैठ बनाई है। ऐसे में राजस्थान में विधानसभा चुनाव बड़े रोचक होंगे। राजनीति के जानकार आगे कहते हैं विधानसभा चुनाव जीतने का मसला लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा है। ऐसे में बीजेपी और पीएम मोदी के लिए राजस्थान विधानसभा चुनाव जीतना प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है।

कर्नाटक और हिमाचल में हार के बाद राजस्थान में जीत जरूरी

राजनीति के जानकार बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजस्थान में बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव जीतना जरूरी हो गया है। पार्टी के हाथ से एक एक करके राज्य निकलते जा रहे हैं। वे आगे बताते हैं कि दक्षिणी राज्यों में बीजेपी के पक्ष में मतदान कम होता है। फिर भी भाजपा ने कर्नाटक में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन अपेक्षाकृत उत्तरी राज्यों में भाजपा को अच्छा समर्थन प्राप्त होता है। राजनीति के जानकार यह भी बताते हैं कि इन राज्यों में पार्टी के सरकार बनना जरूरी है। राजस्थान हिंदी भाषी राज्य होने के साथ ही गुजरात से सटा हुआ है। ऐसे में यहाँ पीएम मोदी का प्रभाव भी अच्छा खासा है। लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में बड़ा प्रभावशाली चेहरा हैं। तमाम अंतर्विरोधों के बावजूद वे बेहतरीन तरीके से राजस्थान में अपनी सरकार चला रहे हैं। ऐसे में भाजपा और पीएम मोदी के सामने अशोक गहलोत को टक्कर देना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

लोकसभा चुनाव में दिख सकता है असर

प्रदेश में 2014 और 2019 के आम चुनाव में बीजेपी ने 25 ही सीटों पर जीत दर्ज कराई है। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव का असर लोकसभा चुनाव में भी दिखाई देगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहीं खींचतान विधानसभा और लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं दूसरी और कांग्रेस भी राजस्थान में जीत के फोकस कर रही है। ऐसे में पार्टी बहुत सोच समझकर लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने के लिए लोकसभा चुनाव जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में बीजेपी राजस्थान में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+