Rajasthan News: जहां चुनाव होते हैं, वहां ईडी और सीबीआई पहुंच जाती है, हमें इंतजार था- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं। वहां ईडी और सीबीआई को भेज दिया जाता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को सीकर जिले के दौरे पर थे।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जब भी किसी राज्य में चुनाव होने वाले होते हैं तो ED को वहां भेजा जाता है। जिन राज्यों में विपक्षी दल सत्ता में हैं। वहां भी ईडी को भेजा जाता है। ईडी दबाव में काम कर रही है जो सही नहीं है। हमें ईडी या सीबीआई से कोई समस्या नहीं है। लेकिन उन्हें किसी दबाव में काम नहीं करना चाहिए। सीएम गहलोत ने सीकर में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही है।
केंद्र सरकार के दबाव में कम कर रही जांच एजेंसियां
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं। वहां ईडी और सीबीआई पहले पहुंच जाती है। मैंने पहले भी कहा था ईडी और सीबीआई केंद्र सरकार के दबाव में कम कर रही है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मैंने पहले ही कह दिया था कि ईडी का इंतजार हो रहा है। ईडी और सीबीआई दबाव में काम कर रही है। यह उचित नहीं है।
निष्पक्ष तरीके से काम करें जांच एजेंसियां
सीएम गहलोत ने कहा कि ईडी और सीबीआई को निष्पक्ष तरीके से कम करना चाहिए। अगर वह निष्पक्ष तरीके से काम करती है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं। अगर जांच एजेंसियां निष्पक्ष काम करेगी तो हम उनका स्वागत करेंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि मेरा अनुभव कहता है कि जहां-जहां चुनाव होते हैं। वहां ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को भेज दिया जाता है। ऐसा मैंने सुना है कि पूरी सूची देकर भेजा जाता है। यह परंपरा उचित नहीं है। मैं आईडी और सीबीआई के अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि आप दबाव में काम ना करें। आप लोगों ने शपथ ली है। नौकरी करने की। ऐसे में आपका दायित्व है कि आप निष्पक्षता से कम कर न्याय सुनिश्चित करें। किसी के भी दबाव में काम ना करें।












Click it and Unblock the Notifications