Rajasthan News: अजमेर में सुदृढ़ होगी जलापूर्ति व्यवस्था, सीएम गहलोत ने दी 31.14 करोड़ की मंजूरी
अजमेर में अब सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलापूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। सीएम गहलोत ने इसके लिए 31.14 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में अब सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलापूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31.14 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से अजमेर में पाइप लाइन संबंधी तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। अजमेर जलापूर्ति योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 12 करोड़ रुपए, वर्ष 2024-25 में 16 करोड़ रुपए एवं वर्ष 2025-26 में 3.14 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications