Rajasthan News : वसुंधरा राजे ने खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की, ट्वीट कर दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि आज पवित्र नगरी खाटू धाम में खाटूश्याम जी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शीश के दानी से देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मौजूद रहे।
सालासर बालाजी के दर्शन कर की पूजा अर्चना
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सालासर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम राजे ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूर्व सीएम राजे ने ट्वीट कर लिखा कि मंगल मूरति मारुती नंदन, सकल अमंगल मूल निकंदन। पवन तनय संतन हितकारी, हृदय विराजत अवध बिहारी। पावन नगरी सालासर धाम में विराजे बालाजी स्वरूप मारुति नंदन के दर्शन का लाभ भी प्राप्त किया। इस दौरान सालासर बालाजी से प्राणी मात्र के उद्धार की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications