Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने देशवासियों को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं, असत्य पर सत्य की जीत का बताया पर्व
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक पर्व 'विजयादशमी' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्यौहार हमें जीवन में नैतिकता एवं कर्त्तव्य परायणता के साथ आगे बढ़ते हुए अन्याय के विरुद्ध लड़ने तथा परहित के मार्ग पर चलने की सीख देता है। दशहरे का यह त्यौहार हमें सिखाता है कि अहंकार की शक्ति भले ही कुछ समय के लिए सत्य को परेशान कर सकती है। लेकिन अंततः विजय सच्चाई पर चलने वाले व्यक्ति को ही मिलती है। जय सियाराम !'













Click it and Unblock the Notifications