Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने सवाई माधोपुर के बोंली घटना को बताया निंदनीय, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सवाई माधोपुर के बोंली क्षेत्र में स्कूली छात्रा को अगवा कर, दुष्कर्म एवं हत्या के बाद कुंए में फेंकने के मामले की निंदा करते हुए गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'भीलवाड़ा के बाद अब सवाई माधोपुर के बोंली क्षेत्र में एक बार फिर राजस्थान को शर्मसार होना पड़ा है। यहां एक स्कूली छात्रा को अगवा कर, दुष्कर्म एवं हत्या के बाद कुंए में फेंकने का मामला सामने आया है, जो बहुत भयावह एवं निंदनीय है। राजस्थान में बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। अखबारों के मुख्य पृष्ठ पर कांग्रेस जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा खर्च कर योजनाओं के झूठे बखान वाले अपनी फोटो लगे बड़े-बड़े विज्ञापन छपवा रही है। वहीं अंदर के पन्ने बेटियों की चीखों से भरे मिल रहे हैं। यदि थोड़ी भी नैतिकता है तो अपने चुनावी घोषणा पत्र को याद करो और बताओ कि आखिर 'कब होगा न्याय' ? कब मिलेगी बेटियों को सुरक्षा ?'













Click it and Unblock the Notifications