Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने गंग नहर के पानी को लेकर गहलोत सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गंगानगर, करणपुर, सादुलशहर और रायसिंहनगर को सिंचाई के पानी को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'गंग नहर के माध्यम से गंगानगर, करणपुर, सादुलशहर और रायसिंहनगर को सिंचाई का पानी उपलब्ध होता है। फ़िरोज़पुर फीडर से तय शेयर के अनुसार राजस्थान के हिस्से में 52% यानी 2,800 क्यूसेक सिंचाई का पानी मिलता है। लेकिन अफ़सोस किसान विरोधी राजस्थान और पंजाब सरकार के बीच मतभेद होने के कारण यहाँ पानी की आवक बिल्कुल ख़त्म हो गई है। बात इतनी ही नहीं है पिछले महीने ही खखां हैड से पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बीकानेर कैनाल में 200 क्यूसेक पानी और कम कर दिया है। इससे पानी की मात्रा कम होकर महज़ 1350 क्यूसेक ही रह गई है। जिसका सीधा नुक़सान हमारे अन्नदाता किसान को उठाना पड़ रहा है।'













Click it and Unblock the Notifications