Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्र चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर अभिवादन। मां भारती की एकता व अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले डॉ. मुखर्जी के विचार व सिद्धांत प्रत्येक देशवासी के लिए अनुकरणीय है। आदरणीय मुखर्जी जी के विचारों को अपनाते हुए भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र उन्नति के मार्ग पर चली है, देशहित को समर्पित योजनाएं बनाई है तथा देश के स्वाभिमान की खातिर काम किया है। हमारा एक-एक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी को उनके योगदान के लिए वंदन करता है।'













Click it and Unblock the Notifications