Rajasthan News: वसुंधरा राजे रामदेवरा में परिवर्तन यात्रा में हुई शामिल, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसलमेर जिले रामदेवरा में परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शामिल हुई। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज रामसा पीर की पावन भूमि रुणिचा, जैसलमेर में भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा-3 के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रही। राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनता को अब भाजपा के सुशासन की याद आने लगी है, जिसका प्रमाण कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब है।'













Click it and Unblock the Notifications