Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने भीनमाल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा, आमजन से की वोट की अपील
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भीनमाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूराराम चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर वोट की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'महाकवि माघ की पावन भूमि भीनमाल में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री पूराराम चौधरी जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर वोट की अपील की। पूराराम जी और भीनमाल का रिश्ता बहुत मजबूत है क्योंकि इन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। यही कारण है कि आज पूराराम जी को आशीर्वाद देने जनसैलाब उमड़ पड़ा है। संस्कृत साहित्य के काव्यकारों में उत्कृष्ट स्थान पर रहने वाले महाकवि माघ एवं प्रसिद्ध गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त जी भीनमाल की पहचान है। हमारी भाजपा सरकार ने यहां उनका पैनोरमा बनवाया, ताकि प्रदेश के युवाओं को महाकवि माघ एवं ब्रह्मगुप्त जी के जीवन से प्रेरणा मिले।'













Click it and Unblock the Notifications