Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने उदयपुर में भाजपा नेता के पुत्र के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर में भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद गजेंद्र जैन के आवास पर जाकर उनके पुत्र रुद्राक्ष जैन के निधन पर शोक-संवेदनाएं व्यक्त की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व पार्षद श्री गजेंद्र जैन जी के पुत्र श्री रुद्राक्ष जैन जी के निधन पर शोक-संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications