Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने भाजपा नेता प्रेम नारायण गालव के निधन पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बारां से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण गालव के निधन पर दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बारां से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन श्री प्रेम नारायण गालव जी के निधन का समाचार पाकर अत्यंत दुःख हुआ। सरल स्वभाव के धनी गालव जी ने हाड़ौती क्षेत्र में भाजपा को मजबूती प्रदान की थी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें।'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/


Click it and Unblock the Notifications
