Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने भीलवाड़ा की घटना पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भीलवाड़ा में बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में फेंककर जिंदा जलाने पर दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'फिर भीलवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर! जहां एक बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में फेंककर जिंदा जला दिया गया। गहलोत जी, आप आंकड़ों की आड़ में कब तक ऐसी घटनाओं को छिपाते रहेंगे? आपकी उपलब्धियों में हर रोज़ आपकी बेशर्मियां भी दर्ज होती जा रही है। जरा उन्हें भी जनता के सामने लाइये। नैतिकता निभाइए! बहन-बेटियों की अस्मत बचाइए! बेटियों को न्याय दिलाइए!'













Click it and Unblock the Notifications