Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी को आतंकवाद का सफाया करने पर दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी को 9 साल के कार्यकाल में आतंकवाद का सफाया करने पर बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मैं बधाई देती हूं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को, जिन्होंने 9 साल के स्वर्णिम काल में आतंकवाद का सफाया कर दिया है। मोदी सरकार ने 9 वर्षों में वो कर दिखाया है जो गैर भाजपा की 9 सरकारें नहीं कर पाई थी। आज देश का हर निष्पक्ष व्यक्ति मुक्त कंठ से कह रहा है- मोदी जी के 9 साल, भारत हुआ निहाल!'













Click it and Unblock the Notifications