Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह के आयोजन की दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह का आयोजित करवाए जाने पर ब्यूरो की टीम को बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा Aviation Security Culture Week का आयोजन आज के वक्त की जरूरत है। इससे स्टाफ के साथ ही यात्रियों में विमान सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ेगी तथा उन्हें प्रारंभिक स्तर पर संभावित खतरों की पहचान भी हो सकेगी। मैं इस नेक पहल के लिए नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो की पूरी टीम को बधाई देती हूं। शुभकामनाएं!'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications