Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने धारा 370 हटने 4 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को दी बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अनुच्छेद 370 और 35-ए की समाप्ति के 4 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'भारत की एकता व अखंडता पर प्रश्नचिन्ह रहे अनुच्छेद 370 और 35-ए की समाप्ति के आज 4 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को बधाई। इन चार वर्षों में जम्मू कश्मीर व लद्दाख ने सुशासन, विकास और विश्वास की जो ज्योत देखी है। वह आजादी के बाद 70 सालों बाद भी अधूरी थी।'













Click it and Unblock the Notifications