Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में किया चुनाव प्रचार, जनता से भाजपा के पक्ष में मांगा समर्थन
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में चुनाव प्रचार कर जनता से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'झालावाड़ के मन में क्या है। यह हरनावदा गजा, ढाबला भोज, दांता, बोलिया बारी की जनता ने बता दिया है। आपके भरपूर प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की जीत सुनिश्चित है। भाजपा की विजय ही विकास के पहिए हैं, जो झालावाड़ सहित पूरे राजस्थान की गति को दोगुनी कर देगें।'













Click it and Unblock the Notifications