Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने नए संसद भवन में पीएम मोदी द्वारा सेंगोल की स्थापना के लिए दी शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मई को नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मई को नए संसद भवन में सेंगोल की स्थापना की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे गर्व का क्षण बताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आजादी के अमृत महोत्सव के अहम सोपान के रूप में, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 28 मई को नई संसद में पवित्र 'सेंगोल' की स्थापना कर रहे हैं। आइए, हम सब इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें तथा हमारी न्यायपूर्ण व निष्पक्ष शासन व्यवस्था पर गर्व करें।'












Click it and Unblock the Notifications