Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयासों को सराहा, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा सरकार के महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयासों को सराहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा कि 'कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण ही बदल दिया। सीएम कहने लगे महिलाओं के साथ ज्यादती के अधिकतर मामले झूठे हैं। यानी उन्होंने सार्वजनिक रूप से नारी शक्ति का अपमान किया। इससे महिलाओं की प्रगति भी बाधित हुई। हमारी भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयास कर महिलाओं को जो हौंसला दिया। उसे इस सरकार ने तोड़ दिया। महिलाओं की उम्मीदों की उड़ान को रोक दिया। इसलिए अब महिलाएं माफ नहीं करेगी! इस सरकार को साफ करेंगी!'













Click it and Unblock the Notifications