Rajasthan News : चूरू के तारानगर क्षेत्र में विकसित होगी स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति

चूरू जिले के चौधरी कुम्भाराम आर्य लिफ्ट कैनाल के तारानगर क्षेत्र में 16187 हैक्टेयर क्षेत्र में स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा विकसित की जाएगी। इसमें 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सीएम गहलोत ने इसे मंजूरी दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान में चूरू जिले के चौधरी कुम्भाराम आर्य लिफ्ट कैनाल के तारानगर क्षेत्र में 16187 हैक्टेयर क्षेत्र में स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा विकसित की जाएगी। इसमें लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा विकसित करने के लिए 89.81 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सिविल और मैकेनिकल कार्य करवाए जाएंगे। साथ ही 10 करोड़ की राशि स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा के विद्युतीकरण पर व्यय होगी। सीएम गहलोत के इस फैसले से तारानगर क्षेत्र में स्प्रिंकलर सिंचाई से पानी की बचत होगी। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+