Rajasthan News: सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी का झुंझुनूं दौरे पर किया स्वागत, ट्वीट कर किया अभिनंदन
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का झुंझुनूं दौरे पर स्वागत और अभिनंदन किया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का सैनिकों और वीरों की धरा झुंझुनूं पधारने पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनता से मेरा विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सभा को सफल बनाएं।'













Click it and Unblock the Notifications