Rajasthan News: हैदराबाद से लौटकर सचिन पायलट का टोंक दौरा, जानिए अनुशासनहीनता और चुनाव लड़ने पर क्या बोले

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बुधवार को टोंक जिले के दौरे पर रहे। सचिन पायलट ने इस दौरान पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर बड़ा बयान दिया है। पायलट ने कहा कि इस विषय का जो स्पष्टीकरण है। सवाल जवाब है। वो एआईसीसी देगी। क्योंकि एक साल पहले नोटिस एआईसीसी ने जारी किया था। उस पर क्या कार्रवाई हुई। नहीं हुई। इसका जवाब एआईसीसी देगी।

सीडब्ल्यूसी की बैठक को लेकर यह बोले पायलट

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने टोंक दौरे के दौरान हैदराबाद में सीडब्लूसी की बैठक को लेकर कहा कि दो दिन तक खुले माहौल में सकारात्मक चर्चा हुई है। अगले महीनों में जहां चुनाव है। वहां पर हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। तीनों चारों स्टेट में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराकर इंडिया एलाइंस चुनाव जीतेगा।

sachin pilot

परिवर्तन यात्रा पर पायलट का हमला

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी विपक्ष के तौर पर पूरी तरह विफल रही है। केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल का रिपोर्ट कार्ड और हमारी सरकार के रिपोर्ट कार्ड को जनता देखेगी। भाजपा की परिवर्तन यात्राओं पर सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा यात्राएं निकाल रही है। लेकिन यहां के क्षेत्रीय नेताओं का कोई भरोसा नहीं है। इसलिए दिल्ली के नेता यहां आकर इन यात्राओं को सफल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अंत में जनता कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

Recommended Video

    हैदराबाद से लौटकर सचिन पायलट का टोंक दौरा, जानिए अनुशासनहीनता और चुनाव लड़ने पर क्या बोले

    चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला एआईसीसी का

    सचिन पायलट ने टोंक से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा कि हमारी पार्टी में अंतिम निर्णय एआईसीसी करती है। कौन व्यक्ति कहां से चुनाव लड़ेगा और क्या भूमिका निभाएगा। मुझे लगता है कि जल्द ही पहली लिस्ट आ जाएगी। अक्टूबर के महीने में पहली लिस्ट आ जाएगी। मैंने पिछली बार टोंक से चुनाव लड़ा था और लोगों ने ऐतिहासिक वोटो से जीत दर्ज करवाई थी। मैंने आज यही आग्रह मतदाताओं से किया है। पिछली बार से ज्यादा जीत इस बार हो मेरा दिल कहता है कि कांग्रेस पार्टी की यहां से जीत पिछली बार से ज्यादा होगी। पिछली बार से ज्यादा वोटो से जीत का जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+