Rajasthan News: महिला आरक्षण बिल को लेकर लेकर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया, कहा- 'बिल बहुत पहले आना चाहिए था'
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि जो महिला आरक्षण बिल पेश किया गया है। सचिन पायलट ने कहा कि यह बिल बहुत पहले आ जाना चाहिए था। जो जानकारी मिल रही है। उसके हिसाब से यह बिल 2029 में लागू होगा। मोदी सरकार इसे अभी लागू क्यों नहीं कर रही है। यह समझ से परे हैं। पायलट ने कहा कि बिल लेकर आ गए। लेकिन लागू कैसे करेंगे। 6-7 साल के बाद उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा सही नहीं है। अगर मंशा सही होती तो सब लोगों से बात करते और तत्काल प्रभाव से इसे लागू किया जाता। कांग्रेस विधायक पायलट का कहना है कि कहीं ना कहीं सरकार की मंशा और नीयत में कुछ फर्क दिखता है।
केंद्र सरकार से किया सवाल
सचिन पायलट ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि विशेष सत्र बुलाया गया और बिल पर सभी दलों की सहमति भी मिली तो ऐसे में 5-6 साल इंतजार करने का क्या मतलब। इस मामले पर सीएम गहलोत ने भी यह कहा कि यह बिल 9 साल पहले पारित कर सकते थे। उनके पास बहुमत था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

सीएम अशोक गहलोत ने उठाए सवाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस मामले को लेकर कहना है कि मोदी सरकार के फैसलों से साबित होता है कि बीजेपी इंडिया गठबंधन से और अपनी हार से डर रही है। सीएम गहलोत का दावा है कि महिला आरक्षण का फैसला कांग्रेस सरकार लेकर आई थी। लेकिन अब बीजेपी वाहवाही बटोरने के लिए इसका श्रेय लेने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता अब बीजेपी सरकार को समझ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications