Rajasthan News: सचिन पायलट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रदेश में चुनाव की तारीख के एलान पर खुशी जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव लड़कर जीतने की अपील की है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि 'चुनाव की तारीख का ऐलान, मिलकर जीतेंगे चुनावी मैदान। चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। हमारे कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है कि पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं एकजुटता के साथ तैयारियों में जुट जाएं। हमें पांचों राज्यों में कांग्रेस का परचम फहराना है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा और राजस्थान सहित सभी पांच राज्यों में कांग्रेस की मजबूत व जनकल्याणकारी सरकार बनेगी।'













Click it and Unblock the Notifications