Rajasthan News: सचिन पायलट ने मिजोरम एवं छत्तीसगढ़ में मतदान में योगदान की अपील की, ट्वीट कर मांगा समर्थन
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मिजोरम एवं छत्तीसगढ़ में हुए मतदान में आमजन की भागीदारी बढ़ने और योगदान देने की अपील की है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सचिन पायलट ने लिखा कि 'मिज़ोरम एवं छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। मैं समस्त मतदाताओं से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लें एवं अपनी वोट की शक्ति का उपयोग करते हुए एक सशक्त व जनकल्याणकारी सरकार चुनने में अपना अमूल्य योगदान दें।'













Click it and Unblock the Notifications