Rajasthan News: चुनाव से पहले राजस्थान को बदनाम करने के लिए अफवाहें उड़ाई जा रही: सीएम गहलोत
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रेप के साथ मर्डर के मामलों में राजस्थान दसवें नंबर पर है। जबकि यूपी, असम और एमपी देश में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। विपक्ष के नेता और मंत्री ऐसा फैला रहे हैं। जानबूझकर राजस्थान को बदनाम करने के लिए अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। वे इन आंकड़ों से उजागर हो जाती हैं।
गलत और गुमराह करने वाले आंकड़े
सीएम गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी से भी राजस्थान के खिलाफ गलत और गुमराह करने वाले आंकड़े कहलवाने में केंद्र के भाजपा नेता नहीं चूके हैं। राजस्थान पुलिस ने इस साल 179 इनामी अपराधी गिरफ्तार किए हैं। 14 हिस्ट्रीसीटर की संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में यह लोग पूरे देश में सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। इससे लोग चिंतित हैं और लोकतंत्र खतरे में हैं। संविधान की जमकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जिस राज्य में चुनाव होते हैं। वहां पहुंच जाती है। मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने एनपीपी के लिए बोला उसके दो दिन बाद पवार एनडीए में शामिल होते नजर आए। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले हिंसा और सांप्रदायिकता नहीं हो। इस पर चिंतन के लिए हमने बैठक की है। ऐसे अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें पकड़ा जाए।

राजस्थान बलात्कार और हत्या के मामले में दसवें स्थान पर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रेप और हत्या के मामले में राजस्थान दसवीं स्थान पर है। जबकि उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। 42.2 फीसदी सबसे ज्यादा राजस्थान की सजा की दर है। कल सजा की दर राजस्थान में 56.5% गुजरात में 21.1% हरियाणा में 42.7% मध्य प्रदेश में 53.5% ही है। नाबालिग के साथ बलात्कार के प्रकरणों में वर्ष 2021 में राजस्थान देश में 12वीं स्थान पर था। जबकि मध्य प्रदेश पहले, उत्तर प्रदेश चौथे और गुजरात छठे स्थान पर हैं। रेप विथ मर्डर में राजस्थान देश के 10वें स्थान पर है। जबकि उत्तर प्रदेश पहले, असम दूसरे और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर हैं। हत्या के मामलों में 206 अपराधी 12 घंटे में, 379 अपराधी 24 घंटे में और 753 अपराधी 7 दिन में प्रदेश में पकड़े गए हैं। गैंगरेप में 14 अपराधी 12 घंटे में, 38 अपराधी 24 घंटे में, 127 अपराधी 7 दिन में पकड़े गए हैं। वर्ष 2023 में संगठित अपराध के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की गई है। इस वर्ष प्रदेश के कुल 1069 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत 6101 हिट्रीशीटर की संपत्ति का रिकॉर्ड मेंटेन कर 14 हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। एरिया डोमिनेंस अभियान इस वर्ष मार्च महीने से चलाए गए हैं। विशेष अभियान के तहत विभिन्न अपराधों में वांछित 21320 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें जघन्य अपराध में वांछित 937 अपराधी भी शामिल है। साथ ही 151 सीआरपीसी, एनडीपीएस आबकारी आर्म्स एक्ट, अवैध खनन, हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर इनामी और अन्य सहित समग्र रूप से 56980 को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस महकमें में प्रमोशन से खुशी की लहर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 15 अगस्त को मैंने घोषणा की थी कि पुलिस विभाग में 50 फ़ीसदी पर प्रमोशन से भरे जाएंगे। अब पुलिस कर्मियों के प्रमोशन आराम से होंगे उनमें खुशी की लहर है। पुलिस की डायल 112 गाड़ियां शुरू की जा रही है। 100 गाड़ी आज भी बाहर खड़ी है। हमने घोषणा की है कि 500 गाड़ियां देंगे। 112 नंबर पर कोई फोन करेगा तो घटनास्थल और वही क्राइम हो रहा हो तो वहां गाड़ियां पहुंच जाएगी। सीएम ने कहा कि पहले मैंने घोषणा की थी। अब मैं घोषणा करनी बंद कर दी है। अब मैं गारंटी देता हूँ। पुलिस को 500 गाड़ियों की गारंटी दी है।












Click it and Unblock the Notifications