Rajasthan News : इंदिरा गांधी मुख्य नहर के सुधार कार्यों पर खर्च होंगे 40 करोड़ रुपए, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
गहलोत सरकार इंदिरा गांधी मुख्य नहर से निकलने वाली सीधी नहरों और वितरिकाओं को सुदृढ़ कराएगी। इसमें 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सीएम गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

Rajasthan News : राजस्थान में गहलोत सरकार इंदिरा गांधी मुख्य नहर से निकलने वाली सीधी नहरों और वितरिकाओं को सुदृढ़ कराएगी। इसमें 40 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। योजना के तहत जैसलमेर जिले में नहर की बुर्जी 1254 से 1458.5 के मध्य से निकलने वाली नहरों और वितरिकाओं में सुधार कार्य होंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8 करोड़ रुपए से विभिन्न कार्य होंगे। प्रदेश के नहरी सिंचित क्षेत्र में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने तथा इसका संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने नहर विकास के लिए राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications