Rajasthan News: 30 हजार हस्तशिल्पी एवं आर्टीजंस के लिए 30 करोड़ रुपए स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश में हस्तशिल्प एवं हस्तशिल्पियों के प्रोत्साहन एवं संवर्द्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 30 हजार हस्तशिल्पियों एवं आर्टीजंस को 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि मंजूर की है।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
यह राशि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनियों एवं मेलों में उनके हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन के लिए दी जाएगी। इस सहायता राशि में स्टॉल का किराया, दैनिक भत्ता एवं यात्रा भत्ता शामिल होंगे। इस हेतु 3 वर्ष के लिए 30 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है। इसमें 5 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए, 10 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एवं 15 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications