Rajasthan News : हकत्याग के दस्तावेजों का होगा प्रशासन गांवों के संग शिविर में पंजीयन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 के दौरान आयोजित शिविरों में हकत्याग के दस्तावेजों का शिविर स्थल पर ही पंजीयन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 के दौरान आयोजित शिविरों में हकत्याग के दस्तावेजों का शिविर स्थल पर ही पंजीयन करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के मुताबिक जिन पंजीयन उपजिलों में पूर्णकालीन उपपंजीयक नियुक्त हैं। उन उपजिलों में पदस्थापित तहसीलदार या नायब तहसीलदार को ऐसे उपजिलों के लिये प्रशासन गांवों से संग अभियान-2023 के दौरान शिविर स्थल पर हकत्याग के दस्तावेजों का पंजीयन कार्य सम्पादित करने के लिए अधिकृत किया गया है। सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से शिविरों में हकत्याग सहित सभी कार्य एक ही स्थान पर सरलता से संपादित हो सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications