Rajasthan News: प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल कल से, सीएम गहलोत करेंगे उद्घाटन
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना करेंगे।
ध्वजारोहण के साथ होगी कार्यक्रम की शुरुआत
उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण के साथ की जाएगी। कार्यक्रम में राज्य के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों का सम्मान एवं ग्रामीणों द्वारा कबड्डी प्रदर्शन मैच भी खेला जायेगा। खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि 5 अगस्त से 18 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलो में 7-7 खेल स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं। ग्रामीण ओलम्पिक में कबड्डी, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकशी स्पर्धाएं होंगी। शहरी ओलम्पिक में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बास्केटबॉल स्पर्धाएं होंगी। ठकराल ने बताया कि इन खेलो में कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमे ग्रामीण खेलो में 46 लाख 12 हज़ार 365 एवं शहरी खेलो में 12 लाख 38 हज़ार 267 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन में 11 हजार 252 पंचायतों एवं 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल आरंभ होंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-2024 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलो का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए 130 करोड़ रूपए का बजट स्वीकृत किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications