Rajasthan News: पीएम मोदी 15 को बाड़मेर के बायतु और 18 को आएंगे भरतपुर, नागौर में करेंगे जनसभा
Rajasthan News: भाजपा के स्टार प्रचारकों के राजस्थान में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 15 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर में होने वाली विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जयपुर में करेंगी प्रचार
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल एक दिवसीय प्रवास पर जयपुर आएंगी। इस दौरान वे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 11:55 पर जयपुर एयरपोर्ट पहुचेंगी। यहां भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे 16 सिविल लाइंस स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के मुताबिक वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर की किशनपोल विधानसभा प्रत्याशी चंद्रमोहन बटवाड़ा के समर्थन में खण्डेलवाल गर्ल्स स्कूल संसार चंद रोड़ पर और आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी रवि नैय्यर के समर्थन में उणियारा होटल नारायण सिंह सर्किल के मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वे शाम को जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।













Click it and Unblock the Notifications