Rajasthan News: पायलट समर्थकों ने सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के खिलाफ की नारेबाजी, जानिए वजह

Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों के बीच तकरार का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। सवाई माधोपुर विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार दानिश अबरार को पायलट समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा है। इस दौरान पायलट समर्थकों ने पायलट के गद्दारों को गोली मारो, दानिश अबरार मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए हैं। विधायक दानिश अबरार गुरुवार को गुर्जर समाज के देवनारायण मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध किया गया। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के विवाद में प्रदेश कांग्रेस भी दो खेमों में बंट गई थी। विधायक दानिश अबरार गहलोत खेमे से होने के कारण पायलट समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की है।

गुर्जर समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे विधायक

विधायक दानिश अबरार को गुर्जर समाज ने वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था। दानिश अबरार जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचे। सचिन पायलट के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पायलट जिंदाबाद के साथ दानिश अबरार मुर्दाबाद, पायलट के गद्दारों को गोली मारो जैसे नारे लगाए गए। इस नारेबाजी के बीच ही विधायक दानिश अबरार मंच पर पहुंचे। इसके बावजूद पायलट समर्थक शांत नहीं हुए। मंच पर बैठकर विधायक चुपचाप नारेबाजी सुनते रहे।

danish abrar

भगवान देवनारायण की कसम देकर करवाया शांत

कार्यक्रम में गुर्जर समाज के युवाओं के विरोध के चलते एक बार तो माहौल बिगड़ गया। समाज के वरिष्ठ लोगों ने युवाओं को समझाया। इसके बाद भगवान देवनारायण की कसम देकर उन्हें शांत करवाया गया। विधायक दानिश अबरार थोड़ी देर कार्यक्रम में रुके। उसके बाद वह कार्यक्रम से रवाना हो गए। उनके जाने के बाद युवाओं ने वापस नारेबाजी शुरू कर दी। आपको बता दें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच आपसी विवाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा में रहा है। प्रदेश कांग्रेस का पार्टी भी खेमेबाजी में बंट गई थी। सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे में चले गए थे। इससे गुर्जर समाज के पायलट समर्थकों में विधायक दानिश अबरार को लेकर नाराजगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+