Rajasthan News: अब राजस्थान में मिस्ड कॉल से मिलेगी कांग्रेस की 7 गारंटी, जानिए क्या है पूरा मामला
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारी, युवा, महिला और किसान सबको साधते हुए एक बडा दांव खेला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने से पहले से ही 7 गारंटी जनता को दी हैं। यह गारंटी प्राप्त करने के लिए एक टोल फ्री नम्बर भी जारी कर दिया है। जिस पर कॉल कर गारंटी प्राप्त करने लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
सीएम अशोक ने अब तक दी 7 गारंटी
सीएम अशोक गहलोत ने इन 7 में से 2 गारंटी 2 दिन पहले झुंझुनू में दी थी। वहीं 5 अन्य गारंटी आज घोषित की हैं। इनके जरिए गहलोत ने कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और किसानों-पशुपालकों को साधने का प्रयास किया है। गारंटी हालांकि काफी खर्चीली हैं। इनके लिए पैसे की व्यवस्था कहां से होगी। ये कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दावा है कि ये सभी योजनाएं विशेषज्ञों और वित्त विभाग से विचार विमर्श कर बनाई गई हैं।

गारंटी कार्ड गवर्नेंस का नया मॉडल
सीएम गहलोत ने बताया कि गारंटी कार्ड गवर्नेंस का एक नया मॉडल है। किंग्स कॉलेज लंदन के कुछ प्रोफेसर इस पर रिसर्च भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल के दौरान जो गारंटी दी थीं। उन्हें लागू कर चुके हैं और इसलिए देश में अब भरोसे का नाम कांग्रेस हो गया है। उन्होंने कहा कि अब तो पीएम मोदी भी गारंटी की बात करने लगे हैं। लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। घोषणा पत्र से पहले ही इस तरह की घोषणाओं से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा कि घोषणा पत्र भी हमाारी गारंटी ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications