Rajasthan News : जोधपुर में सुमेर पब्लिक लाईब्रेरी का बनेगा नवीन भवन, सीएम गहलोत ने दी स्वीकृति
जोधपुर में सुमेर पब्लिक लाईब्रेरी के नवीन भवन का निर्माण होगा। इसमें 7.96 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय मंजूरी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान के जोधपुर में सुमेर पब्लिक लाईब्रेरी के नवीन भवन का निर्माण होगा। इसमें 7.96 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। सीएम गहलोत ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उद्यान अधीक्षक कार्यालय, आवास एवं नर्सरी भवन के लिए भी 2.09 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से लाईब्रेरी में पुस्तकों एवं दस्तावेजों का संरक्षण हो सकेगा। विद्यार्थियों को शोध एवं अध्ययन के लिए एक बेहतर वातावरण मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications