Rajasthan News: डीग में स्थापित होगा संग्रहालय, सीएम गहलोत ने दी 4.21 करोड़ की स्वीकृति

Rajasthan News: राजस्थान में भरतपुर के डीग में संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4.21 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

भरतपुर राजवंश की मिलेगी जानकारी

प्रस्ताव के अनुसार भरतपुर राजवंश के इतिहास को प्रदर्शित करती गैलेरी, महाराजा सूरजमल गैलेरी, आर्म्स गैलेरी, मूर्ति गैलेरी, उत्खनन गैलेरी, कला एवं संस्कृति गैलेरी, ब्रजमंडल गैलेरी, पेंटिंग गैलेरी सहित कुल 8 गैलेरी का निर्माण किया जाएगा। साथ ही डीग किला क्षेत्र में मुख्य द्वार से संग्रहालय भवन तक हाई मास्ट लाइट, सोलर लाइट, जल आपूर्ति संबंधी कार्य, पर्यटकों की सुविधा के लिए आवागमन तथा अन्य विकास कार्य भी करवाए जाएंगे। सीएम गहलोत के इस निर्णय से पर्यटकों को डीग किले के साथ-साथ भरतपुर के राजवंश, ब्रज की कला एवं संस्कृति, प्राचीनकाल के हथियारों सहित विभिन्न जानकारियां एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+