Rajasthan News: झुन्झुनूं के नवलगढ़ में बनेगा मिनी सचिवालय, सीएम गहलोत ने दी 11 करोड़ की मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में सुशासन के लिए गहलोत सरकार पंचायत स्तर तक प्रशासनिक इकाईयों का तेजी से विस्तार कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने झुन्झुनूं जिले के नवलगढ़ में मिनी सचिवालय की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
सीएम गहलोत की स्वीकृति से मिनी सचिवालय की स्थापना के लिए 11 करोड़ रुपए की लागत से 5,426 वर्गमीटर में निर्माण कार्य होगा। यहां विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालय संचालित हो सकेंगे। इससे आमजन को राहत मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा झुन्झुनूं के नवलगढ़ में मिनी सचिवालय भवन के संबंध में बजट घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications