Rajasthan News : कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलेगी प्रतिमाह 2500 सहायता राशि, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
प्रदेश में गहलोत सरकार ने कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि की है। उन्हें प्रतिमाह 2500 रुपए पेंशन राशि मिलेगी। सीएम गहलोत ने इस संबंध में वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Rajasthan News : राजस्थान में गहलोत सरकार ने कुष्ठ रोग मुक्त विशेष योग्यजनों को मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि की है। अब उन्हें प्रतिमाह 2500 रुपए पेंशन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश में 16,810 कुष्ठ रोग मुक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर हैं। जिन्हें वर्तमान में 1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन राशि दी जा रही है। जिसे बढ़ाकर अब 2500 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। बढ़ी हुई पेंशन राशि 1 मई 2023 से मिलेगी। सीएम गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications