Rajasthan News: देश की जांच एजेंसियां बीजेपी के दबाव में काम कर रही है: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मेवाड़ दौरे पर हैं। सीएम गहलोत ने बांसवाड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। सीएम गहलोत ने कहा कि जांच एजेंसियां दबाव में काम कर रही है।
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी के राजनीतिक आका ईडी, सीबीआई और आईटी सभी को डरा धमका कर हर जगह भेजते हैं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स हमारे देश की प्रतिष्ठित एजेंसियां हैं। ये अपना काम ईमानदारी से करें तो हमें खुशी होगी। सीएम गहलोत ने यह बात बांसवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही है।
देश की प्रीमियर जांच एजेंसियां दबाव में काम कर रही
सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी जांच एजेंसियों को धमका कर भेजती है। यह लोग इनको सूची देकर भेजते हैं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स प्रीमियर एजेंसियां है। यह गलत बात है। अगर वह खुद आए मान लीजिए तो उनका स्वागत है। यह इतनी अच्छी एजेंसियां हैं। यह अपना काम ईमानदारी से करें। बेईमानों को पकड़े जेल भेजे हम इनका स्वागत करेंगे। लेकिन जहां-जहां चुनाव होते हैं। बीजेपी वाले इनको सूची देकर वहां भेजते हैं।

चुनाव जीतने के लिए नेताओं को तंग किया जाता है
सीएम गहलोत ने कहा कि देश में जहां-जहां चुनाव होते हैं। वहां बीजेपी इनको सूची देकर भेजती है। चुनाव जीतने के लिए नेताओं को तंग किया जाता है। यह बिल्कुल गलत तरीका है। चुनाव जीतने के लिए आप तंग करो सरकारों को उनके मिलने वालों को इसमें बेकसूर लोग मारे जाते हैं कई बार तो। जब राजस्थान में पॉलीटिकल क्राइसिस आया था तब भी छापेमारी की कार्रवाई हुई थी। जिस होटल में हम लोग रुके हुए थे। वहां छापा पड़ रहा था। यह तरीका उचित नहीं है। अब वक्त आ गया है कि खुद एजेंसियों को मना कर देना चाहिए कि हम किसी के लिए गलत नहीं करेंगे। बता दें सीएम गहलोत मेवाड़ दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications