Rajasthan News: पटवारी के अंशकालिक सहायक की कार्यावधि व पारिश्रमिक में वृद्धि, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व पटवारी द्वारा खरीफ एवं रबी की फसल की गिरदावरी एवं अन्य कार्यों में सहायता करने जाने वाले अंशकालिक सहायक के नियोजन की अवधि को 4 माह से बढ़ाकर 6 माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त इन अंशकालिक सहायक को दिए जाने वाले पारिश्रमिक को भी 2 हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रतिमाह किया है।
ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों में होगी सुगमता
मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा दी गई इस मंजूरी से ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी को अपने कार्य संपादन में मदद मिलेगी और ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्य सुगमता से होंगे।













Click it and Unblock the Notifications