Rajasthan News: वसुंधरा राजे के लसाड़िया दौरे पर उमड़ी जबरदस्त भीड़, गहलोत सरकार पर बोला हमला

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उदयपुर के लसाड़िया में पूर्व विधायक गौतम लाल मीणा की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान वसुंधरा राजे की सभा में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी के कामकाज की तारीफ करते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'अब वक्त आ गया है 2003 और 2013 को दोहराने का, पर हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को परास्त करने के लिए हमें मोदी जी की उपलब्धियां, हमारी पिछली भाजपा सरकार के काम, कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और हमारी एकजुटता जो हमारे असली हथियार हैं, उनके माध्यम से लड़ाई लड़नी होगी तब ही हमें विजय मिलेगी। घर बैठे गंगा नहीं आयेगी।'

vasundhara raje

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+