Rajasthan News: दिल्ली में अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि के मामले की सुनवाई तीन हफ्ते टली, जानिए पूरी वजह
Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मानहानि के मामले की सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टल गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाने की गुहार पर अब 14 अक्टूबर को सुनवाई की जाएगी। इस मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश होने की रियायत दी गई है। इस मामले को लेकर दिल्ली का राउज एवेन्यू कोर्ट 14 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई करेगा।
अशोक गहलोत के वकील ने दी यह दलील
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वकील ने इस मामले में कोर्ट में दलील दी कि याचिकाकर्ता गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक मानहानि का मामला इसलिए बनता है। क्योंकि उनका नाम एफआईआर में नहीं है और ना ही चार्जशीट में उनका नाम था। इस मामले को लेकर उनको कोई सम्मन जारी नहीं किया गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक गहलोत का बयान आधिकारिक तौर पर या आधिकारिक क्षमता के तहत दिया गया बयान था। इस पर गहलोत के वकील ने कहा कि वह राज्य के गृहमंत्री के रूप में दिया गया बयान था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वकील ने आगे कहा कि जो बयान सदन में दिया गया था। वह स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दिया गया था। अनाधिकृत तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया था। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के वकील ने कहा कि मामले में केस डायरी से छेड़छाड़ की गई है। कोर्ट ने इस बाबत भी तहसील रिपोर्ट तलब की है।

शेखावत में दर्ज कराया था गहलोत के खिलाफ मानहानि का मामला
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के माता-पिता और पत्नी समेत उनका पूरा परिवार संजीवनी घोटाले में शामिल है। प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच लंबे समय से आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप भी लगाते रहे हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली की राज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया था। इस पर न्यायालय ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संबंध जारी कर तलब किया था।












Click it and Unblock the Notifications