Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को बताया फौजमार कप्तान, जानिए वजह

Rajasthan News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर निशाना साधा है। सांसद हनुमान बेनीवाल जयपुर के विद्याधर नगर में आरएलपी की छात्र अधिकार हुंकार रैली को संबोधित कर रहे थे। बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में सचिन पायलट के कहने से कांस्टेबल भी नहीं हटता। राजस्थान में पायलट किसी के लिए पानी का टैंकर तक नहीं डलवा सकते। उन्होंने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में आपकी इज्जत क्या बची है। यह भी बता दो। जो आपके आसपास थे। आपने उन्हें भी खत्म कर दिया। अब आप फौजमार कप्तान बन चुके हो। आप अपनी ही फौज को खा गए। अशोक गहलोत भी फौजमार कप्तान है। लेकिन सचिन पायलट उनसे भी बड़े फौजमार कप्तान हैं। लोगों का इस्तेमाल कर उन्हें फेंक देते हैं। मुझे तो उन पर तरस आता है।

राजस्थान में सचिन पायलट जैसे बहुत लोग घूम रहे

हुंकार रैली को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट युवाओं को लेकर काफी ट्वीट करते हैं। कल परसों मैंने उनका भाषण देखा था। जिसमें वह कह रहे थे कि नई-नई पार्टियां आ जाती है। डेढ़ दो बीघा जमीन बेचकर लोग स्कॉर्पियो खरीद लेते हैं। मैं पूछना चाहूंगा कि उन्हें क्या तकलीफ है। क्या आप स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर में नहीं बैठोगे। अगर आपके पिताजी मेहनत नहीं करते तो इस प्रदेश में आज जैसे काफी लोग घूम रहे हैं। कौन पूछता आपको और वैसे भी अभी कौन पूछ रहा है।

hanuman beniwal

सचिन पायलट की दो बार मदद की

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि मैं सचिन पायलट की दो बार मदद की थी। जब 2018 की विधानसभा चुनाव थे। मेरे पास सचिन पायलट का फोन आया। आप मेरी मदद करें। आप किसान के बेटे हैं। हम गुर्जर समाज के लोग तेजाजी की जय बोलते हैं। जाट समाज के लोग भी तेजाजी की जय बोलते हैं। मैंने उनसे पूछा मुझे क्या करना है। पायलट साहब आप यह बताओ तो। उन्होंने कहा कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दो। फिर मैंने बोला मैं मीडिया को बुलाऊं तो उन्होंने कहा नहीं मीडिया भी मैं भेज दूंगा। बस आप यह कहना कि अगर कांग्रेस सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनती है तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीनों विधायक कांग्रेस को समर्थन करेंगे। मैंने कहा ठीक है ऐसा ही कर दूंगा। इसके बाद मैंने मीडिया में ठीक इसी तरह का बयान दिया।

गहलोत के बेटे को भी मैं ही चुनाव हरवाया

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हो रही है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के नेता ही जिम्मेदार हैं। कुछ लोग कहते हैं कि कांग्रेस मेरी मदद कर रही है। अगर कांग्रेस मेरी मदद करती और मैं कांग्रेस की मदद करता तो राजस्थान में अशोक गहलोत का बेटा चुनाव नहीं हारता। मैं ही जोधपुर जाकर उसे चुनाव हरवाया था। तुम्हारी (सचिन पायलट) तो औकात ही नहीं। तुम तो उसके लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे। लोगों के पैर पकड़ रहे थे। सिर्फ हनुमान बेनीवाल ही ऐसा नेता है। जिसने गहलोत के बेटे को हराकर उनसे जादूगर का खिताब छीन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+