Rajasthan News: संरक्षित खेती के लिए एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान, सीएम गहलोत ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
प्रदेश में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। सीएम गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

Rajasthan News : राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। सीएम गहलोत की स्वीकृति से किसानों को संबल मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रुपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ रुपए वहन किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications