Rajasthan News : राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा में पारित चार विधेयकों को दी अनुमति, आरटीएच को मिली मंजूरी
राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधानसभा द्वारा पंद्रहवी राजस्थान विधानसभा के अष्टम सत्र में पारित राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022 विधेयक को अनुमति प्रदान कर दी है।

Rajasthan News : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को राज्य विधानसभा द्वारा पंद्रहवी राजस्थान विधानसभा के अष्टम सत्र में 21 मार्च 2023 को पारित राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022 विधेयक को अनुमति प्रदान कर दी है। राज्यपाल मिश्र ने इसी प्रकार विधानसभा के इसी सत्र में 20 मार्च 2023 को पारित राजस्थान नगर पालिका संशोधन विधेयक 2023, बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक 2023 तथा राजस्थान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विधेयक 2023 को भी अनुमति प्रदान कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications