Rajasthan News : अलवर में दुर्गा मेले में शामिल हुए गहलोत के मंत्री जूली, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव बरखेडा में मां दुर्गा देवी के मेले में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Rajasthan News : राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव बरखेडा में आयोजित मां दुर्गा देवी के मेले में भाग लिया तथा मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंत्री जूली ने कहा कि पर्व, त्योहार एवं मेले भाईचारे एवं आपसी सौहार्द्र का प्रतीक है। जो समाज को एकरूपता के सूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं कायाकल्प के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके उपरान्त मंत्री जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र के गांव सोहनपुर, केसरपुर, चांदूकी, शाहपुर, चांदोली तथा भण्डवाडा में ग्रामीणों से जनसम्पर्क कर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देते हुए मंहगाई राहत शिविर में अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की। इस अवसर पर मोतीलाल, तारा, रामबाबू जाट, कमलेश सैनी, सोनू सैनी, मुकेश, नीरज सैनी, महेन्द्र सैनी, नरसिंह चौधरी सहित बड़ी श्रद्धालु उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications